बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- खुर्जा। माताघाट स्थित मंदिर पर बाबा काल भैरव जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर कमेटी कि ओर से विधि-विधान से पूजा की गई। साथ ही हवन किया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने आहूतियां दीं। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि काल भैरव भगवान शिव का ही एक रूप हैं। वह अपने भक्तों पर कोई कष्ट नहीं आने देते हैं। साथ ही वह अपने भक्तों को बुरी ताकतों से बचाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें नंदू, कल्लू मल, राजीव बंसल, अशोक गुप्ता, गोपाल पहलवान, जितेंद्र, राजू त्यागी, उमेशचंद्र गुप्ता, डब्बू गुप्ता, रामू आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...