किशनगंज, फरवरी 9 -- किशनगंज। संवाददाता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचे जहां माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने राज्यपाल का स्वागत किया। रजिस्ट्रार डॉ. भारत ने यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित कोर्स व शिक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने माता गुजरी यूनिवर्सिटी के शिक्षा व्यवस्था व मैनेजमेंट की खूब सराहना की। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा-कठिन मेहनत व सच्ची लगन से पढ़ाई करें। राज्यपाल ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन हजारों गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज पर खुशी जाहिर की और कहा कि गरीबों की सेवा सच्ची मानवता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...