बलरामपुर, नवम्बर 9 -- पचपेड़वा बलरामपुर। जिले में प्रांतीय स्तर पर भव्य व दिव्य नारी उत्कर्ष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी अभियान के तहत रविवार को 30 सदस्यीय गायत्री परिवार की टीम लखीमपुर रवाना की गई। यह टीम वहां प्रज्ज्वलित हो रही मशाल को लेकर लौटेगी। यह मशाल गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज हरिद्वार की प्रमुख डॉ शैफाली पंड्या के कर कमलों द्वारा बलरामपुर गायत्री परिवार की महिला टीम को सौंपा जाएगा। नारी सशक्तीकरण के लिए गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधिया संचालित की जा रही है। नारी समाज की संस्कारवान पीढ़ी गढ़ने के साथ समाज के उत्थान की सबसे महत्वपूर्ण धुरी है। लिहाजा गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी, पुंसवन संस्कार ,नव दाम्पत्य सम्मलेन तथा देव परिवार निर्माण आदि कई समाजोंपयोगी अभियान संचालित हो रहा है। इसी क्रम...