मुंगेर, सितम्बर 28 -- मुंगेर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर शनिवार को श्री रामलीला मैदान दुर्गा स्थान में श्री राणी सती महिला सेवा समिति एवं श्री मारवाड़ी महिला समिति की ओर से मां दुर्गा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया गया। भजन के बाद महिलाओं ने माता के दरबार में देवी गीतों पर डांडिया धुन पर नृत्य किया। इस दौरान माता के जयकारे लगे। भजन एवं डांडिया नृत्य में हेमा जालान, कंचन केडिया, सुशीला वर्मा आदि शामिल थी। माता की आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...