रुडकी, सितम्बर 24 -- नवरात्र के तीसरे दिन क्षेत्र में भक्तों ने बुधवार को आस्था और रीति रिवाज के साथ मां चंद्रघंटा की आराधना की। मंदिरों में दिन भर माता की भेंट और भजन बजते रहे। शाम को विधिवत देवी की आरती करके मन्नतें मांगी गईं। नवरात्रों में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय है। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लोग अपने घरों में भी घट स्थापना करके पूजापाठ कर रहे हैं। बुधवार को नगर और देहात में सभी जगह माता के तृतीय स्वरूप देवी चंद्रघंटा का पूजन किया गया। पूजन के बाद भक्तों ने खीर या दूध की बनी मिठाई का भोग लगाकर माता के व्रत का पारायण किया। लक्सर मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी रामनाथ शर्मा ने बताया कि माता चंद्रघंटा के ललाट पर आधे चंद्रमा के आकार का घंटे का चिह्न है। इसी की वजह से इन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता है। शास्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.