बरेली, अप्रैल 6 -- नवरात्र में जहां हर ओर माहौल भक्तिमय है ऐसे में केंद्रीय कारागार द्वितीय (जिला जेल) भी पीछे नहीं है। कारागार में भी इन दिनों भक्ति भाव का वातावरण है। बंदियों की दिनचर्या में परिवर्तन आ गया है। यहां सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। बंदी जेल में ही कलश की स्थापना कर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। कारागार में बंद 928 पुरुष और 68 महिला बंदियों जबकि दूसरे धर्म के पांच पुरुष व एक महिला बंदी ने शनिवार को नवरात्र की अष्टमी का व्रत रखा। अष्टमी पर जेल में कुल 1002 बंदियों ने व्रत रखा। अन्य बंदी ने इन व्रतियों का हर तरह से सहयोग किया। जिला कारागार में व्रतियों की सुविधा का ख्याल रखा गया। पूजा-पाठ के दौरान बंदी एकत्रित हुए और पूरे भक्ति भाव से पूजा में शामिल हुए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.