सुपौल, अप्रैल 6 -- वीरपुर। प्रोफेसर कॉलोनी वीरपुर एवं भगवानपुर पंचायत के समदा गढ़ी में चैती नवरात्र पर माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। महाअष्टमी पर शनिवार को खोईछा भरने के के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बसंतपुर प्रखंड के दो जगहों पर हो रहे इस आयोजन में माता की पूजा अर्चना के लिए दूर दराज के गांव से लोग पहुंच रहे है। पंडितों ने बताया कि माता की पूजा से सुख शांति की प्राप्ति होती है। वीरपुर के प्रोफेसर कॉलोनी दुर्गा मंदिर मे चैत नवरात्रि का आयोजन होता है। तीस बर्ष पूर्व शुरू हुई पूजा को लोग आज भी बड़ी श्रद्धा के साथ करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.