हापुड़, अप्रैल 3 -- हापुड़। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन स्कन्दमाता की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर व देहात के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी भीड़ रही। लोगों ने मां की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्दमाता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने शांत व संयम मन से मां को फूल, वस्त्र, मिष्ठान का भोग लगाया। सुबह के समय लॉग, बताशे, पान से पूजा की। सुबह व शाम के समय प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने माता रानी के नौ स्वरूपों के दर्शन किए। सुबह व शाम की आरती में शामिल हुए। इस दौरान भक्तों ने माता रानी के जयकारें भी लगाए। मां मंशा देवी मंदिर के मीडिया प्रभारी महेश ने बताया कि स्कन्दमाता भय दूर करने वाली होती है। वहीं चंडी...