मुरादाबाद, जनवरी 31 -- दिनदारपुरा स्थित मंदिर श्री रघुनाथ जी महाराज रामार्चा सेवा ट्रस्ट ने माता महाकाली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसका आरंभ सुबह हवन से किया गया। आरती के बाद महाकाली की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भजन संध्या आरंभ हुई। गायकों ने भजनों के माध्यम से भजन माला की प्रस्तुति देकर माता की महिमा का गुणगान किया। इसी दौरान शहर की विभिन्न विभूतियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अंत में माता काली का भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पुजारी पंडित राघवेंद्र जोशी सहित विपिन गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, गोविंद, राजीव रस्तोगी, गोपाल रस्तोगी, राकेश अग्रवाल, दीपक गोयल, दिनकर गोयल, कमलदीप उपाध्याय, संजय अग्रवाल, सचिन गुप्ता, अरविंद अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...