मऊ, मई 17 -- मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शुक्रवार को ब्रह्मस्थान स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें माता अहिल्याबाई की स्मृति में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में त्रिशताब्दी अभियान चलाने को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता माता अहिल्याबाई के जीवन से सीख लेने के साथ ही उनके जीवनी के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि माता अहिल्याबाई होलकर हमारे राष्ट्र की नायिका थीं। महिला सशक्तीकरण की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई आदर्श महारानी थीं। यह हम सभी का दायित्व है कि सभी लोग आगे बढ़कर इस अभियान में सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम जिला मुख्यालय के बाद विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.