वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवादाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार से माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता की प्रतीक हैं, ऐसे में उनकी मूर्तियों को छिपाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को चाहिए कि उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित कर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध कराए। अजय राय शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाना पटोले के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद चित्रा सिनेमा के पास मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'आज भाजपा फिरौती लेने वालों की पार्टी बन गई है। सत्ता का इस्तेमाल जनता की सेवा के बजाय डर और दबाव के लिए किया जा रहा है।' शंकराचार्य विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अ...