आगरा, मार्च 23 -- किरावली, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र से पहले मां राज राजेश्वरी कैला देवी (राजस्थान) पर लगने वाले भव्य मेले में बड़ी संख्या में पदयात्री पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं दिव्यांग भी जयकारे लगा रहे हैं। उनकी सेवा के लिए आगरा-जयपुर हाइवे पर शिविर लगाए गए हैं। वहीं थाना प्रभारी केवल सिंह की मौजूदगी में पुलिस बल सक्रिय है। प्रत्येक कट और और पंडालों पर महिला पुलिस भी तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से हाइवे पर बने कट को बंद कर दिया गया है। यात्रियों के लिए अलग से वन-वे है। पुलिस द्वारा हर पल पेट्रोलिंग की जा रही है। सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस भी घूम रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.