घाटशिला, अक्टूबर 6 -- पोटका, संवाददाता। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी मां शारदा देवी की 163वीं जयंती सह विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर मां, स्वामीजी और योगेश्वरी मां की पूजा की गई। सुनील कुमार डे ने योगेश्वरी मां की जीवनी पाठ किया। उन्होंने कहा भगवान रामकृष्ण देव की मंत्र शिष्या योगेश्वरी आनंदमयी माताजी एक महान साधिका थी जिन्होंने 1938 को माताजी आश्रम की स्थापना की थी। इस अवसर पर भारत सेवा श्रम संघ के महादेव महाराज और साहित्यकार डॉक्टर ओम प्रकाश चौबे घायल और राजकुमार साहू ने विजया दशमी की शुभकामनाएं दी। मौके पर पतित पावन दास, प्रवीर दास, देसाई सोरेन, महितोष मंडल, सुजाता मरल, छोवि रानी मण्डल, बेला रानी मंडल, सुबोध मंडल, सुधीर सरदार के अलावा अनेक भक्तजन उपस्थित थे।

हिंदी ...