घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191वी जयंती सह आश्रम का 88वां उत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ 22 फरवरी से शुरू होगा। कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेगा। 22 फरवरी को मूल उत्सव प्रभाती कीर्तन,चंडीपूजा सह चंडी पाठ, रामकृष्ण देव ज़ी की विशेष पूजा, धर्म सभा, प्रसाद वितरण, 23 फरवरी को संध्या 7 बजे अखंड अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का अधिवास,रात्रि 8 बजे रामकृष्ण कथामृत पाठ एवं वीरभूम पश्चिम बंगाल के शिल्पकार कुमारी चैतली साहा का पदावली कीर्तन होंगा। 24 फरवरी को संकीर्तन का नाम शुरू, 25 फरवरी को धुलट तथा अपराह्न 2 बजे महाप्रभु की भोग और आरती होगी। यह जानकारी सुनील कुमार डे ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.