जमशेदपुर, फरवरी 23 -- माताजी आश्रम हाता में चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण देव की 191वी जयंती सह आश्रम का 88वां उत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। सुबह 5 बजे सुधांशु मिश्र द्वारा प्रभाती कीर्तन और 7 बजे श्रीश्री चंडी पाठ किया गया। सुबह 9 बजे ठाकुर ज़ी की विशेष पूजा हुई जो मधुसूदन भट्टचार्य ने किया। माताजी आश्रम के भक्तों द्वारा रामकृष्ण देव की जीवनी के ऊपर लीलागीति प्रस्तुत की गई। इसके बाद धर्म सभा हुई, जिसमें उदय महाराज, महादेव महाराज, रवीन महाराज, विधायक संजीव सरदार, समाज सेवी शेखर दे, डाक्टर अरविंद कुमार लाल करुणामय आदि ने भाग लिया। कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत किया। सुनील कुमार दे ने स्वागत भाषण देते हुए आश्रम के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला। इस अवसर उदय महाराज ने कहा कि भगवान रामकृष्ण देव धर्म समन्यय की प्रतिमूर्ति हैं। आज भी उनकी उदार ...