उत्तरकाशी, दिसम्बर 10 -- मातली गांव में इस वर्ष पहली बार श्रीकृष्ण लीला के मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक भगवान कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में श्रीकृष्ण लीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हुए और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमान ध्वज की स्थापना की। इससे पहले हनुमान ध्वज की शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शोभायात्रा मंच परिसर तक पहुंचने के बाद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ ध्वज को स्थापित किया गया। इस दौरान समिति की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। जन जागृति कथा मंच समिति के अध्यक्ष गणेश महाराज ने बताया कि अब तक हर वर्ष गांव में रामलीला का मंचन किया जाता था, लेकिन इस बार पहली बार श्रीकृष्ण लीला का आ...