एटा, मार्च 10 -- ननद के मातम में शामिल होकर परिवार के साथ लौटते समय कार पुलिस की जीप से टकरा गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जीप में सवार होमगार्ड हालात गंभीर देख आगरा रेफर किया गया है। पुलिस का दावा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। कन्नौज के गुरसायगंज निवासी सलमा (45) पत्नी अब्दुल गफ्फार परिवार सहित कई वर्षों से लोनी गाजियाबाद में रहती थी। वहां रहकर सिलाई काम करती थीं। सलमा की ननद की मौत हो गई थी। मातम में शामिल होने के लिए सलमा अपने बेटे एवं अन्य घरवालों के साथ रविवार को पैत्रिक घर गुरसायगंज गए थे। सोमवार सुबह चार बजे के बाद कार से गाजियाबाद जाने के लिए निकल गए। कार को बेटा नौशाद चला रहा था। मां सलमा पास वाली सीट पर बैठी थी। सुबह करीब सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.