पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- मुनस्यारी, संवाददाता। माणीधामी गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पैदल मार्ग से जाते समय एक ग्रामीण की खाई में गिरने से मौत हो गई, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। इसके बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पा रही है। बंगापानी क्षेत्र के माणीधामी गांव में 250 से अधिक लोग निवास करते हैं। वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे हैं। बीते माह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क का सर्वे तो किया गया, लेकिन उसके बाद कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी, प्रसव या किसी भी आपात स्थिति में उन्हें करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर बंगापानी पहुंचना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिल पाने से जान का खतरा बना रहता है। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.