पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। भाजपा उपाध्यक्ष महेश चंद्र पाठक ने अपने पुत्र के कर्णभेद संस्कार के अवसर पर पौधरोपण किया। बुधवार को उन्होंने पत्नी प्रीती पाठक एवं पुत्र कार्तिक के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपा। इस दौरान कार्तिक ने पेड़-पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एम.सी. पाठक, लीला पाठक तथा योगेश उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...