पटना, जून 23 -- उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर पावर हाउस चौक से सकरी पथ तक सड़क निर्माण के लिए कुल 16.40 करोड से अधिक राशि की प्रशसनिक मंजूरी प्रदान की गई है। यह योजना वर्ष 2025-26 के एक्शन प्लान के तहत लाई गई है। इस कार्य को दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। सोमवार को उन्होंने बताया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित तकनीकी मंजूरी और निविदा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि पथ किसी अन्य विभाग के अधीन है तो उसका विधिवत हस्तांतरण और पूर्व में किए गए कार्यों का डीएलपी समाप्त होने के बाद ही नया निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 2005 से बिहार में एनडीए सरकार जनता को बेहतर सड़क देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.