मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज 15215 इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। इससे ट्रेन करीब आधा घंटा माड़ीपुर पोखर के पास रुकी रही। बताया गया कि सुबह करीब 8.08 बजे इंटरसिटी नरकटियागंज के लिए खुली थी। माड़ीपुर यार्ड पार करने के बाद लोको पायलट को माड़ीपुर पोखर के पास एक मवेशी एक प्वाइंट के पास फंसी दिखा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को मवेशी से करीब 50 मीटर पहले रोक लिया। इसकी सूचना कंट्रोल की दी। फिर जंक्शन से स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, आरपीएफ, इंजीनियरिंग विभाग के पदाधिकारी पहुंचे। प्वाइंट को खोलकर मवेशी को बाहर निकाला। इस बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 30 मिनट वहां रुकी। फिर 8 बजकर 38 मिनट पर मोतीपुर के लिए रवाना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...