मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात को माड़ीपुर पुल के पास 46 कैन बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक माड़ीपुर का ही प्रिंस कुमार है। पुलिस के अनुसार, युवक झारखंड के देवघर से बियर खरीदकर मुजफ्फरपुर ला रहा था। पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ पूजा करने देवघर गया था। लौटते समय उसने 46 कैन बियर खरीदी और उसे बैग में रखकर ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचा। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने माड़ीपुर पुल के पास घेराबंदी की। जैसे ही दोनों युवक ट्रेन से उतरकर पीछे के रास्ते से निकलने लगे। इस दौरान एक युवक फरार हो गया। जबकि प्रिंस कुमार को पकड़ लिया गया। बैग की तलाशी में बियर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ...