बोकारो, सितम्बर 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला उद्योग केन्द्र की ओर से बुधवार कार्यक्रम का आयोजन कर विद्युत चाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद ने की। मौके पर विभिन्न पंचायतों के मुखियागण उपस्थित रहे। माटी शिल्पकार से जुड़े 19 लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर विद्युत चाक का वितरण किया गया। इसमें चास प्रखण्ड के नौ, चंदनकियारी प्रखण्ड के छह, नावाडीह के एक व पेटरवार प्रखण्ड के तीन लाभुक शामिल रहे। महाप्रबंधक प्रसाद ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य परंपरागत कारीगरों को आधुनिक साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस चाक के मिलने से शिल्पकारों की उत्पादन क्षमता व गुणवत्ता में वृद्धि होगी। मौके पर उतासारा के मुखिया देवेन्द्र नाथ नायक, ईओडीबी प्रबंधक विकास प्रकाश, किशोर रजक, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.