देहरादून, दिसम्बर 9 -- रुड़की। व्यापक हस्तशिल्प कलस्टर विकास योजना के तहत माटी कला शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम माटी कला बोर्ड प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में शुरू हुआ। माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने बताया कि अगले पच्चीस दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मकारों को आधुनिक उत्पादों को बनाना सिखाया जाएगा। उन उत्पादों को कैसे तैयार कर बाजार में बेचना है इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...