मुरादाबाद, मार्च 22 -- पंचायत भवन सभागार में कुम्हारों को नए दौर में पुश्तैनी कार्य को बचाने और उसे आगे बढ़ाने को प्रशिक्षित किया गया। समारोह में तीन सत्रों में मिट्टी कला से जुड़े लोगों को ट्रेड किया गया, जबकि कुम्हारों को वेबसाइट से बाजार के साथ चलने और उत्पाद को फायदेमंद बनाने के गुर सिखाए गए। शनिवार को उप्र माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित सेमीनार के मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक के प्रमुख मनीष सिंह रहे। ब्लॉक प्रमुख ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। माटीकला बोर्ड के योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान कारीगर/शिल्पकार प्रभावित नजर आए। फाइन आर्ट्स विशेषज्ञ रविंद्र देव ने मिट्टी उत्पाद के रंग, निर्माण में नई तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी। प्रवेश वर्मा एवं टीएमयू की डिजाइन विशेषज्ञ बरखा उपाध्याय ने पीपीटी के जरिए इस कार्य को समझाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.