रुडकी, मई 16 -- भारतीय जनता पार्टी के रुड़की के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माटी कला बोर्ड उत्तराखंड सरकार में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा सरकार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में शोभाराम प्रजापति को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष राज्यमंत्री मनोनीत किया गया था। उनके कार्यकाल में विधान सभा और लोक सभा चुनावों में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारीद सौंपी गई थी। शोभाराम प्रजापति ने बताया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सभी शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...