एटा, फरवरी 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, सीएम योगी आदित्यनाथ की ग्रामीण सशक्तिकरण व स्वरोजगार नीति को साकार करने के उद्देश्य से माटी कला को बढ़ावा देने को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ख्य अतिथि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि पीएम पारंपरिक उद्योगों और कारीगरों को सम्मान व पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं जबकि सीएम उत्तर प्रदेश में किसानों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान 27 किसानों को माटी कला से संबंधित विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन वितरित की गईं। योजना के तहत 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षण अवधि के दौरान लाभार्थियों को 3750 रुपये मानदेय दिया जाएगा। खादी ग्राम उद्योग ...