श्रावस्ती, जून 4 -- श्रावस्ती। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया है कि माटीकला कौशल विकास योजना के तहत माटीकला व्यवसाय पर निर्भर आर्थिक रूप से निर्बल 20 व्यक्तियों को 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र बहराइच में आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को 250 रुपए प्रतिदिन की दर से 3750 प्रशिक्षुवृत्ति दी जायेगी। प्रशिक्षण के इच्छुक व्यक्ति 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, फोटोग्राफ, राशनकार्ड, शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण व पासबुक की प्रति सम्बन्धी अभिलेख अपलोड किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.