आगरा, मार्च 3 -- खादी तथा ग्रामोद्योग विकास एवं सतत रोजगार नीति के तहत सोमवार को सेमिनार में माटी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने बताया कि पॉपकार्न मशीन, दोना-पत्तल मशीन आदि टूल किट्स के वितरण एवं माटीकला उद्यमियों को नवाचार से परिचय कराये जाने के उद्देश्य से सेमिनार आयोजित की गई। इसमें खादी से निर्मित कपडों, मिट्टी के चलन के फायदे, रोजगार में वृद्धि, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों/संस्थाओं के माध्यम से संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने पर जोर दिया गया। साथ ही लोगों को माटीकला को बढ़ावा देने और ग्रामोद्योग की इकाइयों के विकास व विपणन के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, लेखा परीक्षक, जिला ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.