अयोध्या, जनवरी 6 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या विकास प्राधिकरण की 89वें बोर्ड बैठक सोमवार को एडीए अध्यक्ष और मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आपत्तियों के निराकरण के लिए महायोजना-2031 का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। अयोध्या महायोजना-2031 में शासन के बिन्दुओं पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान माझा जमथरा में वैदिक वेलनेस सेन्टर/म्यूजियम ऑफ इण्डियन टेम्पल की स्थापना के लिए शासन की आपत्तियों का निराकरण करते हुए सर्वसम्मत्ति से स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही शासन द्वारा विकास शुल्क के लिए जारी दो जनवरी 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार अयोध्या के निए निर्धारित 20755 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से लिये जाने को स्वीकृत अंगीकृत किया गया। इसके अलावा शासन की ओर से उप्र विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि...