शामली, जनवरी 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के माजरा रोड पर बुधवार देर रात करीब आधा दर्जन युवकों ने मोबाइल व्यापारी से हथियारों के बल पर मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने अपना मेडिकल कराते हुए थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मोबाईल व्यापारी को पूर्व में भी रंगदारी की चिटठी मिल चुकी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहमणान निवासी दीपक बंसल कैराना स्थित अपनी मोबाईल की दुकान से गुरूवार देर रात्रि वापस लौटे थे। बताया जाता है कि देर रात्रि वह अपने साथी जतिन के साथ शहर के माजरा रोड पर खाना खाने के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बुलट बाइक पर सवार दो युवकों ने गाली-गलौज की। बाद में दीपक व जतिन दुकान के अंदर जाकर खाना खाने लगे, लेकिन कर...