वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में माघ मेले के श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने डायवर्जन लागू कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए 17 फरवरी तक डायवर्जन रहेगा। मुख्य स्नान पर प्रमुख घाटों दशाश्वमेध, अस्सी और शहर के आंतरिक घाटों पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, भीड़ के दबाव को देखते हुए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। शहर के अंदर यहां रहेगी रोक - सूजाबाद चौकी से वाहन राजघाट नहीं आ सकेंगे। इन्हें रामनगर की तरफ भेजा जायेगा। - भदंऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। समयानुसार पास वाले वाहन को नमो घाट की तरफ भेजा जाएगा। - लाट भैरव चौकी कज्जाकपुरा ओवरब्रिज की ओर से वाहन भदऊं चुंगी नहीं जाएंगे। -जलालीपुरा ओवरब्रिज ढलान के आगे वाहन भदुंऊ चुंगी नहीं जाने दिया जायेगा। इन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.