प्रयागराज, जनवरी 3 -- माघ मेले के पहले स्नान पर्व पर शनिवार को भारी भीड़ में अपनों से बिछड़े 70 से अधिक लोगों को भूले भटके शिविर ने उनके परिजनों से मिलवाया। भूले-भटके शिविर के अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शनिवार को रात आठ बजे तक 40 महिला, 30 पुरुष और तीन बच्चों को मेला प्रशासन के सहयोग से उनके परिजनों से मिलवाया गया। वहीं घाटों पर लगाए गए लाउड स्पीकर से लापता लोगों के बारे में लगातार घोषणा की जा रही है। रीवा के मऊ से आए श्रद्धालु रामेश कुमार ने अपनों से बिछड़ने का दर्द बयां करते हुए कहा कि पहले हम बातें करते थे कि कैसे लोग मेले में बिछड़ जाते हैं। आज मेरे परिजन के बिछड़ने के बाद हमें अहसास हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...