लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता परिवहन निगम की 3800 बसों से माघ मेला में एक फरवरी तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में संगम पर स्नान किया। इस दौरान परिवहन निगम की बसों ने इन श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा दी। परिवहन निगम के अफसरों ने कई विशेष इंतजाम किए थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर प्रमुख शहरों व गांवों से सुविधाजनक यात्रा श्रद्धालुओं को कराई गई। परिवहन मंत्री ने बताया कि माघ मेला में भीड़ को देखते हुए बसों की संख्शा बढ़ा दी गई थी। श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त रूटों पर बसों का संचालन किया गया था। निगम की ओर से 24 घंटे बस सेवा दी गई थी। यात्रियों को जानकारी देने के लिए विशेष सहायता केंद्रों की व्यवस्था की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.