लखनऊ, दिसम्बर 8 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि प्रयागराज संगम तट पर लगाने वाले माघ मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसलिए ऐसे इंतजाम किए जाएं कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। मुख्य सचिव ने सोमवार को माघ मेला-2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक यह निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माघ मेला-2026 से जुड़े सभी काम मेला शुरू होने से पहले अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। उच्च अधिकारी मौके पर जाकर कामों को देखें और जहां काम पीछे चल रहा हो, वहां तुरंत प्रगति लाई जाए। इसमें आने वाले संत-महात्माओं, तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। श्रद्धालुओ...