फतेहपुर, जनवरी 1 -- फतेहपुर। रेल प्रशासन द्वारा माघ मेले में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रयागराज रामबाग व झूसी स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का दो मिनट का स्टापेज दिए जाने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि अप व डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस का उक्त स्टेशनों पर एक जनवरी से पांच जनवरी, 13 से 25 जनवरी अप व डाउन 26 जनवरी सहित 30 व 31 जनवरी के अलावा एक, दो फरवरी तथा 13 से 16 फरवरी अप तथा डाउन का एक फरवरी के अलावा 12 से 15 फरवरी तक स्टापेज दिया जाएगा। इसी प्रकार चौरी चौरा एक्सप्रेस का भी अप में 25 दिनों तक व डाउन में 26 दिनों तक विभिन्न तिथियों में स्टापेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...