भदोही, दिसम्बर 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद शुक्ल ने गुरुवार को माघ मेले को लेकर निरीक्षण किया। वे अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) वाराणसी अशोक कुमार वर्मा के साथ वाराणसी, प्रयागराज, रामबाग रेल खंड के स्टेशनों का निरीक्षण किए। अपर महाप्रबंधक ने जिले के माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। उसके बाद प्रयागराज की ओर चले गए। निरीक्षण में यात्री सुविधाओं, प्लेटफार्म, यात्री आश्रय, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, यूटीएस एवं पीआरएस टिकट काउंटरों, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग, परिचालनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में फोन से ही संबंधित अफसरों से जानकारी ली। एटीवीएम से टिकट बिक्री एवं उससे निकले वाले प्लेटफार्म टिकट के बारे में संज्ञान लिया। इसक...