उरई, जनवरी 12 -- उरई। नए साल के ठीक बाद शुरू हुए माघ मेले को लेकर आस्था का माहौल है। हर कोई संगम स्नान के लिए उत्साहित है। आने, जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उरई रोडवेज डिपो से मकर संक्रांति के मौके पर पांच बसों का संचालन किया जाएगा। जबकि 15 बसों को बांदा भेजा जाएगा, जो चित्रकूट बाया प्रयागराज के लिए चलेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके आर्य की मानें तो 15 बसों को मकर संक्रांति के दिन बांदा भेजा जाएगा। उरई से प्रयागराज के लिए भी बसें चलने लगेंगी। तीन जनवरी से माष्घ मेले की शुरूआत हो गई। 15 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में कई विशेष मुहूर्त में स्नान होगा। इस दौरान जालौन जिले के कोने कोने से लोगों का आना जाना होगा। इसके चलते उरई रोडवेज डिपो ने तैयारी कर ली है। डिपो अधिकारियों की मानें तो उरई से संगम नगरी आने, जाने के लिए पांच बसों को लगाया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.