मऊ, दिसम्बर 18 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रेलवे स्टेशन के पास आयोजित की गई। इसमें माघ मेला के लिए दोहरीघाट से अतिरिक्त ट्रेन चलाने और दोहरीघाट-प्रयागराज सवारी गाड़ी को नियमित चलाने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा महापर्व माघ मेला-2026 में लगने जा रहा है। इस दौरान दोहरीघाट, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, मऊ जंक्शन के बीच यात्रियों का भारी दबाव रहता है। व्यापार मंडल ने 01 जनवरी से 15 फरवरी तक दोहरीघाट से कम से कम दो जोड़ी अप-डाउन ट्रेन तथा मऊ जंक्शन से एक जोड़ी अप-डाउन ट्रेन चलाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने गाजीपुर से मऊ तक रेल के विस्तारीकरण यो...