बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा ,संवाददाता। प्रयागराज में संगम तट पर 1 जनवरी से 15 फरवरी तक माघ मेला का आयोजन है। बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चित्रकूट मंडल के श्रद्धालुओं को मेला तक आने-जाने को परिवहन विभाग इस बार 280 माघ मेला स्पेशल बसें चला रहा है। इन बसों में बांदा डिपो से 80, महोबा डिपो से 80, राठ डिपो से 65 व हमीरपुर डिपो से 55 बसें संचालित होंगी। योजना है कि प्रत्येक 15 मिनट में बस का संचालन सुनिश्चित हो। बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी की सुबह 5 बजे से 15 मिनट में एक बस का संचालन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.