प्रयागराज, नवम्बर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तीन जनवरी पौष पूर्णिमा से संगम की रेती पर शुरू होने वाले माघ मेले में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ महामंडलेश्वर यामाई ममतानंद गिरि (ममता कुलकर्णी) आएंगी और यहां कल्पवास करेंगी। उनके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर डॉ. शिवप्रिया, महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि 25 दिसंबर को आएंगी। यहां पर प्रवास के दौरान तमाम कार्यक्रम होंगे। किन्नर अखाड़ा के संरक्षक महंत दुर्गादास ने बताया कि माघ मेला में किन्नर अखाड़ा के शिविर में पूजन, कथा, हवन, भंडारा सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.