कौशाम्बी, जनवरी 13 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के आदेश व सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के निर्देश पर माघ मेले को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेते हुए सख्त हिदायत भी दुकानदारों को दी गई। अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य रूप से कौशाम्बी-प्रयागराज हाईवे पर स्थित होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार द्वारा संचालकों को माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, श्रद्धालुओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने, ओवररेटिंग न करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत मंगलवार को टी...