गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद। प्रयागराज में लग रहे माघ मेले में जाने के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की आशंका है। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ के जवान को मुस्तैद कर निगरानी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश ने बताया कि माघ मेले को लेकर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ आने की संभावना है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...