शाहजहांपुर, जनवरी 11 -- शृंगी ऋषि की तपोस्थली ढाई घाट स्थित गंगा तट पर आयोजित हो रहे रामनगरिया माघ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक दावे और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आ रहा है। आस्था और सुरक्षा से जुड़े इस मेले के लिए पूर्व में डीआईजी कानपुर हरिश्चंद्र ने स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मेला शुरू होने के बाद भी कई इंतजाम अधूरे नजर आ रहे हैं। ढाई घाट गंगा तट पर 30 दिसंबर से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है, जो सात फरवरी तक चलेगा। इस दौरान माघ माह में विभिन्न स्नान पर्वों पर लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से लाखों रुपये का बजट जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान डीआईजी कानपुर ने...