प्रयागराज, जनवरी 6 -- सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे पुराने वीडियो शेयर करना एक नाबालिग लड़के को भारी पड़ गया। दरअसल साइबर क्राइम थाने की पुलिस इंटरनेट पर नजर बनाए हुए थी तभी उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला जिसे माघ मेला-2026 का बताकर वायरल किया जा रहा था। जांच में पता चला कि यह वीडियो न सिर्फ बहुत पुराना है बल्कि पूरी तरह से भ्रामक और झूठा भी है। यह भी पढ़ें- संगम पर एटीएस की मॉकड्रिल, सुरक्षा चाक-चौबंद; हर मोर्चे पर परखी गई तैयारियां पुलिस ने इसे मेले की छवि खराब करने की एक कोशिश माना और तुरंत कार्रवाई की। जिस आईडी से यह वीडियो शेयर किया गया था उसे चलाने वाले नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है ...