प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 का समापन 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के साथ होने जा रहा है। इस खास मौके पर प्रशासन ने लगभग 16 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई है, जो पिछली बार की तुलना में काफी अधिक है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मेलाधिकारी ऋषिराज ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अंतिम पर्व को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाए। प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम के साथ-साथ शहर के प्रमुख शिवालयों जैसे नागवासुकि, मनकामेश्वर और सोमेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए डीएम ने सभी मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और साफ-सफाई के कड़े इंतजाम करने को कहा है। इसके अलावा, शहर में निकलने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.