कौशाम्बी, जनवरी 2 -- मंझनपुर (कौशाम्बी), संवाददाता धर्म नगरी प्रयागराज में आयोजित माघ मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए कौशाम्बी पुलिस तत्पर हो गई है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने को अफसरों ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यहां पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। शुक्रवार को एएसपी ने डायवर्जन प्वाइंट्स का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रयागराज में माघ मेला-2026 का आगाज हो चुका है। पूरे महीने शहर में आस्थावानों की भीड़ उमड़ेगी। वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की समस्या नहीं खड़ी हो, इसी के मद्देनजर रूट डायवर्जन प्लान बनाया गया है। शुक्रवार को डायवर्जन प्वाइंट कोखराज बाईपास एवं सकाढ़ा तिराहे का निरीक्षण करने के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मातहतों को सतर्कता बरतने, क...