वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 2 -- Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा के साथ तीन जनवरी से माघ मेला शुरू होगा। पहले दिन स्नानार्थियों की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने सुगम यातायात के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया है। वहीं मेला क्षेत्र और संगम नोज तक आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है। पांटून पुलों पर आवागमन की एकल मार्ग की व्यवस्था है। आज यानी शुक्रवार शाम आठ बजे से मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन हो जाएगा। सिर्फ एंबुलेंस और आपातकालीन वाहन को छूट रहेगी। परेड से झूंसी की तरफ जाने के लिए श्रद्धालु पांटून पुल संख्या तीन, पांच व सात का प्रयोग करेंगे। झूंसी से परेड की तरफ आने के लिए पांटून पुल संख्या चार व छह का प्रयोग करेंगे। विपरीत दिशा में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। पांटून पुल एक व दो को रिजर्व रखा गया है। संगम...