प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- माघ मेला शुरू होने से मात्र चार दिन शेष बचा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए सोमवार को प्रयागराज कमिश्नरेट और मेला पुलिस की संयुक्त टीम ने मॉड ड्रिल के माध्यम से पूर्वाभ्यास किया। मेला क्षेत्र, स्नान घाटों, मंदिरों व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरिकेड्स लगाकर रूट डायवर्जन किया गया। संभावित भीड़ के दृष्टिगत आपातकालीन यातायात योजना का भी अभ्यास किया गया। रूट डायवर्जन के साथ ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और सीसीटीवी कैमरों से भीड़ का आकलन करते हुए तत्काल समन्वय स्थापित कर आपातकालीन योजना के क्रियान्वयन का अभ्यास किया गया। पुलिस टीम ने मेला क्षेत्र, अलोपीबाग चुंगी, बांघड़ धर्मशाला समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर आपातकालीन यातायात योजना का अभ्यास करते हुए रूट डायवर्ट किया। अचानक हुए रूट डायवर्जन ...