प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में मंगलवार को संगम अपर मार्ग पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के शिविर का शुभारंभ हुआ। एसोसिएशन के प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष डॉ. भरत नायक के अनुसार शिविर में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संचालित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. ओपी मिश्रा, डॉ. एचबी सिंह, डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रेम शंकर पांडेय, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. राजन, डॉ. अरविन्द मिश्रा,डॉ.अवनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...